फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेवात में तैनात शिक्षकों का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेवात में शिक्षा कार्यक्रम के तहत कार्यरत 578 शिक्षकों का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाया है। मौलिक शिक्षा निदेशक ने जिला उपायुक्त नूंह को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि शिक्षा सहायक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की योजना के तहत पहले से कार्यरत 474 पीआरटी और 104 टीजीटी शिक्षा सहायकों का अनुबंध अवधि एक साल के लिए बढ़ाई जाती है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक इन शिक्षकों की कार्यावधि बढ़ाई जाती है। साथ ही विभाग की ओर से यह भी शर्त लगाई गई है कि यदि विभाग की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से नियमित नियुक्ति की संस्तुति की जाती है या अन्य माध्यम से किसी अन्य एजेंसी से स्पेशल भर्ती की जाती है तो ऐसी स्थिति में शिक्षक सहायक कार्यक्रम को समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें