लगातार बारिश नहीं झेल पाए पेड़
सुबह के समय सेक्टर-47सी में घर के आगे खड़ी कार पर एक पेड़ गिर गया। इससे कार को काफी नुकसान हुआ। गोल्फ कोर्स के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आधी सड़क बंद हो गई। इसके अलावा सेक्टर-9डी की पार्किंग में भी एक पेड़ की बड़ी डाली टूटकर गिर गई। ये डाली पार्किंग के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के पास गिरी। हालांकि उस समय कोई गाड़ी वहां पर नहीं खड़ी थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।
चौकों पर भरा पानी, रेलवे अंडरपास में फंसी कार
भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई सड़कें पानी में डूब गईं। कई प्रमुख चौराहों पर पानी भर गया। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित रेलवे अंडरपास में भी काफी पानी भर गया, जिसमें एक कार फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक की जान बचाई। इसके अलावा गांवों की स्थिति भी बद से बदतर हो गई है। लगभग सभी गांवों की सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं। लोग पिछले काफी समय से सड़कों को ठीक करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इस वजह से लोग अब परेशानी झेल रहे हैं।