चंडीगढ़। थिएटर फार थिएटर नेे शनिवार को मौलीजागरां सिविल डिस्पेंसरी और आसपास की गलियों में लोगों को नाटक के जरिए डायरिया के प्रति जागरूक किया। सुबह के समय पूरा इलाका ‘सबके लिए जनहित में जारी, डायरिया है घातक बीमारी’ के नारों से गूंज उठा।
नाटक का आयोजन सेक्टर-16 डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज और रीजनल आउटरीच ब्यूरो केसहयोग से करवाया गया। इस दौरान लोगों को डायरिया से बचाव और उसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई।
नाटक का लेखन हरविंदर सिंह और निर्देशन प्रिंस शर्मा की ओर से किया गया। नाटक में डायरिया के साथ कोरोना टीकाकरण के महत्व, दुष्प्रचार, और टीके के दोनों डोज के महत्व संबंधी जानकारी भी दर्शकों के सामने मनोरंजक तरीकेसे पेश की गई। नाटक में दिखाया कि अक्सर छोटे-मोटे रख रखाव और सफाई की कमी के कारण हम डायरिया जैसी घातक बीमारियों को स्वयं बुलावा दे देते हैं। इसकी चपेट में नवजात शिशु आसानी से आ जाता है। लोगों को ओआरएस के घोल और जिंक की गोलियों के उपयोग संबंधी भी जानकारी दी गई। नाटक में गुरप्रीत बैंस, जैकी शर्मा, प्रिया शर्मा, हरविंदर सिंह, सौरव शर्मा, ईशु बब्बर, सरबजीत, रविंद्र, अंकुश, दीप, मिताली, दविंदर, दीपक मिन्हास और नवी ने विभिन्न किरदारों की भूमिका अदा की।