सेक्टर-25 निवासी पिछले कई दिनों से दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तरांचल सर्वहित संगठन के विरेंद्र लाल टम्टा ने कहा कि सेक्टर-25 में पिछले चार-पांच दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
यहां लोगों के घरों में जो पानी आ रहा है व पीने योग्य नहीं है। टम्टा ने कहा कि ऐसा पानी आ रहा है जैसे गटर का पानी हो। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनता ही नहीं।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति रही तो इलाके में महामारी फैल सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग को इस समस्या का जल्दी से जल्दी निपटारा करने की मांग की है।