फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब

Tue, 21 Jan 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्न- मैने एक बैंक से दो लाख रुपये का लोन लिया। बैंक लोन के लिए मैने सिक्योरिटी पेपर्स दिए थे। मैने बैंक की सारी राशि वापस कर दी। अब तक बैंक ने मेरे पेपर्स वापस नहीं किए। मैं क्या कर सकता हूं?
विज्ञापन

हिमांगी राठी, चंडीगढ़
उत्तर- मेरी आपको सलाह यह है कि आप बैंक को अप्रोच करें। आप अपनी शिकायत बैंकिंग लोकपाल को दे। फिर भी आपको कोई राहत नहीं मिलती है तो आप बैंक के ऊपर उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकते हैं। इसमें आपको सारे सबूत अपने साथ में रखने होंगे।

प्रश्न- मैने एक कार खरीदी और उसका इंश्योरेंस करवाया। इस बीच कार का एक्सीडेंट हो गया और यह डैमेज हो गई। मैंने इंश्योरेंस कवर के लिए आवेदन दिया। बैंक ने क्लेम तो दिया लेकिन जितनी राशि इंश्योर थी, उससे कहीं कम दिया। कृपया मेरी मदद करें?
विज्ञापन

ऋषि, चंडीगढ़
उत्तर- आपको कंज्यूमर फोरम में अप्रोच करना होगा। कंज्यूमर फोरम में आपको उस रिपोर्ट को चैलेंज करना होगा जो कि सर्वेयर ने दी। आपको उपभोक्ता फोरम द्वारा राहत मिल सकेगी।

प्रश्न- मेरे बेटे ने एमबीए कोर्स के लिए आवेदन दिया। इसके लिए उसने इंस्टीट्यूट को साठ हजार रुपये दिए। एडमिशन लेने के बाद पता चला कि यहां एजूकेशन काफी खराब है। ऐसे में मैंने इंस्टीट्यूट से फीस के रिफंड की डिमांड की लेकिन इंस्टीट्यूट ने इसको रिफ्यूज कर दिया। मैं क्या करूं?
बलबीर सिंह, चंडीगढ़
उत्तर- आप इस मामले में सीधे कंज्यूमर फोरम में जाएं और पूरी शिकायत करें। यह मामला सेवाओं में कमी और अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस का है। ऐसी स्थिति में आपको रिफंड मिलना तय है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें