फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्रीन बेल्ट में गार्डन हट निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी बैठने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। वार्ड नंबर-5 के मोहल्ला चूड़ियां वाला में गुरुद्वारा श्री भाटसभा साहिब के समीप ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में सोमवार को गार्डन हट निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पार्षद दर्शना रानी ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, प्रदेश सचिव इमरान मंसूरी, संजय भजनी, हीरा सिंह, सुखपाल सिंह, गंगा बिशन गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। हार्टिकल्चर विंग के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्षद दर्शना रानी ने कहा कि ग्रीन बेल्ट में गार्डन हट बनने से लोगों को बैठने और आराम करने की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा पार्क की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से बैठने की व्यवस्था की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने इस जनहित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें