फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

279 किलोमीटर सड़कों व 8 पुलों के निर्माण कार्य पूरा : हरभजन ईटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि नाबार्ड स्कीम के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 279.64 किलोमीटर सड़कों और 8 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, जिस पर 104.28 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 125.00 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर 192 करोड़ खर्च करने की योजना है। इस योजना के तहत 14.50 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, जिस पर 18.13 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 10 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया जिस पर कुल 48.29 करोड़ रुपये खर्च हुए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 31 नंबर पुलों के निर्माण पर 155.00 करोड़ खर्च करने की योजना है, जिनमें से 31 नंबर पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें