फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नड्डा के नाम पर जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नामांकन के समर्थन में चंडीगढ़ भाजपा ने अपनी सहमति दे दी है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संजय टंडन सहित 11 डेलीगेट्स ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसे लेकर रविवार रात प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद टीम के साथ दिल्ली रवाना हो गए, जहां पहुंचकर आज समर्थन पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया में अन्य प्रदेशों की भांति चंडीगढ़ को भी शामिल होने को कहा गया है। इस सहमति पत्र को अरुण सूद सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए जेपी नड्डा नामांकन भरेंगे।
उधर चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में दूसरे दिन रविवार को नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर की कई आवासीय एसोसिएशन, संस्थाओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरुण सूद के साथ भेंटवार्ता की और उन्हें बधाई प्रदान की। इस अवसर पर अरुण सूद ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गणतंत्र दिवस के बाद वे प्रतिदिन 2 घंटे का कार्यक्रम बना रहे हैं जिसमें दिवस के अनुसार वे एसोसिएशन, सोसाइटीज आदि के अलावा लोगों से भेंट करके उनकी समस्याओं को हल कराएंगे। बधाई देने वालों में जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला नंबर 2 मंडल 5ए के सुरेश गुप्ता, रविंद्र सिंह, ममता डोंगरा, धीरज कुमार, राकेश गुप्ता, राजेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें