घर में रसोईं में अटकी रहने वाली महिलाएं जब मंच पर उतरीं तो ऐसा रंग जमाया कि देखने वाले दंग रह गए। मौका था वीडियोकान कनेक्ट सुपर जोड़ी कांटेस्ट के चंडीगढ़ एडीशन के फिनाले का।
इस सुपर शो में रंग जमाया पंजाबी एक्टर और गायक गिप्पी ग्रेवाल और सुदेश लहरी ने। शो को जीता चंडीगढ़ की राहुल और अंजली की जोड़ी ने। इनाम में इन दोनों को दुबई का ट्रिप मिला है।
इस शो में दूसरे स्थान पर रही नेहा और शिखर की जोड़ी और तीसरे स्थान पर रही लुधियाना की परविंदर और गुरपाल की जोड़ी।
फिनाले की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद मंच संभाला सुदेश लहरी ने। उन्होंने सबको खूब हंसाया। कनेक्ट सुपर जोड़ी के प्रतिभागियों ने अपना अपना परिचय दिया।
इस मौके पर वीडियोकान टेलीकॉम एंड कनेक्ट ब्राडबैंड के सीईओ और निर्देशक अरविंद बाली ने विजेताओं को इनाम बांटे।
प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली जोड़ी को एलईडी टीवी भेंट किया गया। इस मौके पर डाली गुलेरिया, प्रसिद्ध रंगकर्मी और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता प्रवेश सेठी जज रहे।
यह थे फाइनलिस्ट
संदीप और दीपिका
अंजली और राहुल
गौरव और हिमांशु
नेहा और शिखर
गुरपाल और परविंदर
मनु और पंकज