जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। आगे आने के लिए कांग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी और भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने से पहले ही वहां पर मौजूद नेताओं ने मामले को संभाल लिया।
कांग्रेस की जीत के जश्न में महिला नेता से छेड़छाड़
सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में मंगलवार को जीत के जश्न में खलल पड़ गया। राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी नेता पहुंचे हुए थे। इस दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्कामुक्की हो गई। जानकारी के अनुसार भीड़ में एक कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री को छेड़ दिया, जिसके बाद गुस्साई महिला नेता वहां से चली गईं।
महिला नेता जश्न खत्म हो जाने के बाद अपनी गाड़ी लेने पहुंचीं। सूत्र यह भी बताते हैं कि महिला नेत्री ने यह भी कहा है कि वे अब इस माहौल में कभी भी पार्टी के लिए काम नहीं करेंगीं। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई बात है तो इसकी जांच की जाएगी और इस पर एक्शन लिया जाएगा। पार्टी में इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होंगी।