कांग्रेस ने 26 फरवरी को राजभवन का घेराव करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए रविवार को नेताओं ने शहर में कई जगह बैठकें कर रणनीति तय की।
यह प्रदर्शन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शहर के राशन डिपो से बीपीएल, एपीएल व अंत्योदय परिवारों के लिए आटा, चावल व गेहूं के राशन का वितरण बंद करने के खिलाफ किया जा रहा है। रविवार को कांग्रेस ने मनीमाजरा के मौलीजागरां, इंदिरा कालोनी, सेक्टर 52 व धनास में बैठकों का आयोजन किया। जिनमें तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
मौलीजागरां में हुई बैठक में ब्लाक प्रधान नसरुल्ला खान, जिला कांग्रेस अर्बन दो के प्रधान चितरंजन चंचल, प्रदेश सचिव राजीव मौदगिल व यादविंद्रा मेहता ने हिस्सा लिया धनास की बैठक में प्रेम पाल सिंह चौहान व जिला कांग्रेस अर्बन एक के प्रधान अजय जोशी ने हिस्सा लिया।
इन बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस इनका बड़े स्तर पर विरोध करेगी।