फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज एक लाख मास्क बांटेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चंडीगढ़ कांग्रेस एक लाख मास्क लोगों में बांटेगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सेक्टर- 35 के कांग्रेस भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मास्क के पैकेट बनाए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कोविड के नियमों का पालन कर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि शहर के 35 ब्लॉकों में कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मास्क बांटेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से किस प्रकार बचाव करें, इसके लिए शहर की जनता को जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम बापूधाम कॉलोनी में रखा गया है। वहां लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए दवाइयां भी बांटी जाएंगी। इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारी पिछले काफी दिनों से चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की देखरेख में चल रही है। उन्होंने एक बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की और शहरभर में मास्क वितरित करने के लिए टीमों का गठन किया। लक्की ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि 26 मई से कांग्रेस पार्टी अपना पानी आंदोलन भी तेज कर देगी। इसके अंतर्गत सभी ब्लॉकों में धरने दिए जाएंगे। पानी के बड़े हुए दामों की अधिसूचना, पानी के बिल की प्रतियां जलाएंगे। यदि पानी के बढ़े दर वापस नहीं लिए गए तो मेयर और पार्षदों के पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें