फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव: अंतिम सर्वे के बाद प्रत्याशी तय करेगी कांग्रेस, तीन पार्टी कार्यालय भी खोलेगी

Fri, 07 Oct 2022 10:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने हलके की जनता के साथ जो धोखा किया है, उसका बदला जनता वोट की चोट से लेगी। आदमपुर शुरुआत से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है और भविष्य में भी कांग्रेस का गढ़ रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर उपचुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस का एक सर्वे पूरा हो चुका है। अंतिम सर्वे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा करेगी। इसके बाद तीन नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा, वहीं से नाम तय होगा।

विज्ञापन


आगामी कुछ दिनों में ही सर्वे की रिपोर्ट आने वाली है। वहीं, आदमपुर के चुनावी मैदान में उतर रही कांग्रेस एक नहीं बल्कि तीन चुनावी कार्यालय खोलेगी। आदमपुर मंडी, हिसार और बालसमंद में पार्टी के तीन कार्यालय होंगे, इन्हीं के माध्यम से पूरा चुनाव लड़ा जाएगा।
 
शुक्रवार को आदमपुर चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायकों और डेलीगेट्स की बैठक ली। बैठक में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सभी प्रकोष्ठों के प्रमुख, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशंस के प्रमुख, डेलीगेट्स और वरिष्ठ नेता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उपचुनाव पर विस्तार से चर्चा कर सभी नेता व कार्यकर्ताओं की आदमपुर में जिम्मेदारियां निर्धारित की गई। बैठक में हलका, हर गांव और पार्टी कार्यालयों के प्रभारियों को नियुक्त कर दिया गया। साथ ही जिस नेता की ड्यूटी जिस गांव में लगाई गई है, वह वहीं पर रहेंगे। चौधरी उदयभान ने कहा कि गांव से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस ने अपनी फौज उतार दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाई जोश देखकर उम्मीद की जा सकती है कि इस चुनाव में पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
 
अनीता यादव समेत 28 नेता कांग्रेस में शामिल
आदमपुर चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में दूसरे दलों के 28 नेता शामिल हुए हैं। तीन बार की विधायक और सीपीएस रहीं अनीता यादव ने जेजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। अनीता यादव जेजेपी की राष्ट्रीय सचिव थीं। इसके अलावा अटेली से जेजेपी के उम्मीदवार रहे सम्राट यादव ने भी कांग्रेस में आस्था जताई है। दोनों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में चंडीगढ़ में कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर साढ़ोरा और रादौर से करीब दो दर्जन जेजेपी, बीजेपी व इनेलो नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

बिश्नोई ने जनता से धोखा किया: हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने हलके की जनता के साथ जो धोखा किया है, उसका बदला जनता वोट की चोट से लेगी। आदमपुर शुरुआत से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है और भविष्य में भी कांग्रेस का गढ़ रहेगा। जिस तरह अब तक दो उपचुनाव में सरकार ने मुंह की खाई है, उसी तरह आदमपुर में भी सरकार को हार का मुंह देखना पड़ेगा क्योंकि भाजपा और गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार केवल इवेंटबाजी में लगी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें