कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब मेल ट्रेन से पंजाब पहुंच गए। सुबह पहले वे फरीदकोट के गांव बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में मारे गए 2 सिख नौजवानों के परिवारों के साथ दुख सांझा करने पहुंचे।
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के जो भी बुरे हालात चल रहे हैं, उन्हें कांग्रेस ठीक कर देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धरने पर बैठे बेकसूर सिखों पर गोली चला कर बहुत गलत काम किया है।
कांग्रेस के मौजूदा हालातों के बारे राहुल गांधी ने कहा कि अपनी बुरी हालत के लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है और पंजाब में कांग्रेस का एकजुट होना बहुत जरूरी है।