सब कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ बैठक की थी। बाद में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय महासिचव रणदीप सुरजेवाला के साथ बैठक करके उनकी राय जानी थी। पहले दोनों ही गुट अपने अपने समर्थकों को टिकट दिलाने पर अड़े थे।
कांग्रेस की सब कमेटी ने हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। दो दिनों के होमवर्क और दोनों धड़ों के साथ बैठक करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खर्शीद व मधुसूधन मिस्त्री ने प्रत्याशियों की सूची तैयार करके हाईकमान को सौंप दी है। अब अंतिम फैसला हाईकमान करेगा। हाईकमान सूची में बदलाव भी कर सकता है और दोबारा से सीईसी की बैठक में बुलाकर चर्चा भी करा सकता है। उधर, संभावना है कि मंगलवार या बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले, सब कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ बैठक की थी। बाद में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय महासिचव रणदीप सुरजेवाला के साथ बैठक करके उनकी राय जानी थी। पहले दोनों ही गुट अपने अपने समर्थकों को टिकट दिलाने पर अड़े थे। सूत्रों का दावा है कि सब कमेटी ने दोनों ही धड़ों में संतुलन बनाते हुए दोनों ही गुटों के नेताओं को प्रत्याशी बनाने में तवज्जो दी है।
गौर हो कि इससे पहले कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की छह बैठकें हो चुकी हैं और उसमें दोनों गुटों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई थी। सीईसी की बैठक में सहमति नहीं बनने पर बार बार सूची को टाला जा रहा है और विवाद खत्म करने के लिए ही सब कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
इस बारे में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इस सूची पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है। वह सूची में बदलाव भी कर सकते हैं और इसी सूची पर मुहर भी लगा सकते हैं। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी।