फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धार्मिक स्थलों को गिराने के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर प्रशासक के मिले कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान चंडीगढ़ से संबंधित कई महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। लक्की ने बताया कि बैठक के दौरान हाल ही में शहर में धार्मिक स्थलों को गिराने के प्रस्ताव से उपजे जनाक्रोश को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस प्रकार के मामलों में संवेदनशील और समावेशी दृष्टिकोण अपनाया जाए ताकि सौहार्द और जनविश्वास बना रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने नगर निगम को मिलने वाले लंबित और अपर्याप्त धनराशि के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने नगर निगम की सुचारु कार्यप्रणाली और जनसेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय पर आर्थिक सहायता की आवश्यकता पर बल दिया। शहर में नियम के अधीन आने वाली सड़कों की स्थिति की भी चर्चा की। लक्की ने लाल डोरा क्षेत्र के बाहर के निर्माण को नियमित करने, लैड पूलिंग, शेयर वाइज रजिस्ट्री, हाउसिंग बोर्ड के निवासियों और उद्योगपतियों को भेजे गए नोटिस जैसे कई ज्वलंत मुद्दों को भी राज्यपाल के समक्ष रखा। लक्की ने बताया कि प्रशासक ने सभी मुद्दों को गंभीरता सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें