फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में किसान यात्रा के बाद राहुल गांधी अब यहां जमाएंगे 'खाट सभा'

Mon, 10 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसान यात्रा के बाद किसान संपर्क कार्यक्रम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पूरी करने के बाद अपने अगले राज्य में 'खाट सभा' करने चल पड़े है। राहुल गांधी किसान यात्रा के बाद अब पंजाब में किसान संपर्क कार्यक्रम शुरू करेंगे। यूपी में कर्ज माफी के नारे के बाद पंजाब में ‘कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम’ का नारा दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्तूबर से होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में 12-25 अक्तूबर तक वर्कर 25 लाख घरों में दस्तक देंगे। इस दौरान पार्टी 75 लाख वोटरों से सीधे संपर्क करेगी और दो करोड़ लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के संबंध में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपी में चलाई मुहिम को पंजाब में बढ़ाते हुए कर्जा माफी मुहिम चलाई जाएगी, जोकि कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम के संदेश पर आधारित होगी। इस मौके पर प्रदेश इंचार्ज आशा कुमारी, राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी, कैंपेन कमेटी चेयरपर्सन अंबिका सोनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का नारा: कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कांग्रेस वर्कर एक प्रोफार्मा भरेंगे, जिसमें घर में रहने वालों और उनके कर्ज की जानकारी होगी। लोगों को कांग्रेस सरकार बनने के बाद कर्ज माफी के एग्रीमेंट की रसीद दी जाएगी। कैप्टन ने कहा कि पार्टी किसानों का सारा कर्ज माफ करने को वचनबद्ध है। किसानों की जमीनों की नीलामी व बेदखली पर भी रोक लगाई जाएगी।

मंडियों में अनाज खरीद सुनिश्चित की जाएगी, ढुलाई के 24 घंटों अंदर किसानों को एमएसपी दिया जाएगा। स्वामीनाथन कमीशन की ज्यादातर सिफारिशों को लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में औसतन हर घर पर 1.2 लाख का कृषि कर्ज है। पिछले साल 505 किसानों व खेत मजदूरों ने कर्ज के बोझ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें