फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम : अमरिंदर सिंह व नवजोत सिद्धू पश्चिम बंगाल में होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, लिस्ट में इन 30 नेताओं के नाम

Sat, 13 Mar 2021 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पू्र्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पश्चिमी बंगाल में 27 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी आलाकमान ने पंजाब से इन दो नेताओं के साथ ही शुक्रवार को उक्त चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से भारतीय निर्वाचन आयोग के सचिव को भेजे पत्र में लिखा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यह नेता 27 मार्च से होने वाले पश्चिमी बंगाल विधानसभा के पहले चरण के मतदान के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 77(1) के तहत कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 

सूची में 30 नेताओं के नाम

  • सोनिया गांधी
  • मनमोहन सिंह
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी वाड्रा 
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • अशोक गहलोत
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह 
  • भूपेश भाघेल
  • कमलनाथ
  • अधीर रंजन चौधरी
  •  बीके हरि प्रसाद
  • सलमान खुर्शीद
  • सचिन पायलट
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला 
  • जतिन प्रसाद
  • आरपीएन सिंह
  • नवजोत सिंह सिद्धू, 
  • अब्दुल मेनन
  • प्रदीप भट्टाचार्य
  • दीपा दासमुंशी
  • एएच खान चौधरी
  • अभिजीत मुखर्जी
  • दीपेंद्र हुड्डा
  • अखिलेश प्रताप सिंह
  • रामेश्वर ओराओं
  • आलमगीर आलम
  • मोहम्मद अजहरुद्दी
  • जयवीर शेरगिल
  • पवन खेड़ा 
  • वीपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें