फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा नहीं, दोनो राज्यों के सीएम मुबारकबाद के हकदार'

Fri, 08 Jan 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के अरूण सूद की जीत के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भाजपा नहीं, दोनो राज्यों के सीएम मुबारकबाद के काबिल हैं। मेयर, सीनियर और डिप्टी मेयर  (तीनों पद) का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, मेयर पद के उम्मीदवार मुकेश बस्सी और पार्षदों ने नगर निगम में ही प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन


इस मौके पर छाबड़ा ने कहा कि नैतिक तौर पर यह कांग्रेस की जीत है, क्योंकि भाजपा की ओर से जीतने के लिए घटिया राजनीति का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि वह जीतने वाले उम्मीदवारों को नहीं बल्कि इस जीत के लिए पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियो को मुबारकबाद देते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के लिए दो मनोनीत पार्षदों को केंद्र सरकार के वित्त मंत्रलाय की ओर से वोट देने की धमकी भी दिलवाई गई। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है जो कि इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसी साल के अंत में नगर निगम चुनाव है भाजपा को जनता जरूरत सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन


पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि पिछले सालों के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि राजभवन या फिर भी राज्यों की सरकारों का मेयर चुनाव का प्रयोग किया गया हो। मनोनीत पार्षदों के पास जाकर वित्र मंत्री अरुण जेटली की फोन पर बात करवाई जा रही है। पार्षदों को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। किसी मनोनीत पार्षद को वोट के लिए किसी को एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य, किसी को नगर निगम चुनाव का टिकट तो किसी को किसी को कमेटी का चेयरमैन बनाने का प्रलोभन दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह हंथकंडे अपना कर लोकतंत्र की हत्या की है।

राजभवन को भाजपा का हेड क्वार्ट बनाया- बस्सी
कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश बस्सी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए राजभवन का गलत इस्तेमाल किया उन्होंने इसे भाजपा का हेड क्वार्टर बनाने का प्रयास किया है। भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुप्रयोग करके चुनाव जीता है। बस्सी का कहना है कि उनकी संख्या 8 थी इसके बावजूद उन्हें 15 वोट मिले। उन्होंने कह कि जिन्होंने उन्हें वोट दिए है वह उनके आभारी है और वह उनके साथ हमेशा हर वक्त खड़े रहेंगे।

लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ेगी
मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का यह चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में पहला था ऐसे में यह चुनाव हारने से छाबड़ा और बंसल के विरोधी गुटों ने मोर्चा खोल दिया है। विरोधी गुट इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को जिम्मेवारी बता रहे हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की भूमिका शहर में और बढ़ जाएगी। ऐसे में इस चुनाव के हारने में कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें