फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः सोनिया गांधी ने भंग की पार्टी की सभी जिला समितियां, पद पर बने रहेंगे सुनील जाखड़

Wed, 22 Jan 2020 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी से मुलाकात के बाद मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर हाईकमान ने पंजाब प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया। हालांकि सुनील जाखड़ की प्रधानगी बरकरार रखी गई है। 

विज्ञापन


पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के साथ ही जिला कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।  इसके साथ ही हाईकमान की तरफ से एक अन्य पत्र जारी कर बताया गया है कि सोनिया गांधी ने पंजाब के लिए एक 11 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है जो प्रदेश में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का काम करेगी।  प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी को कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुंदर श्याम अरोड़ा, सुखजिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैप्टन संदीप सिंह संधू, विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलजीत नागरा और गुरकीरत कोटली को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

कई पद हो गए थे खाली: जाखड़ 
सुनील जाखड़ ने बताया कि प्रदेश इकाई की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सरकार बनने के बाद विभिन्न समितियों से जुड़े अनेक नेताओं के मंत्री, विधायक, इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के सदस्य, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन आदि नियुक्त होने के बाद भारी संख्या में पद खाली हो गए थे। इन्हें भरने की प्रक्रिया के तहत ही आलाकमान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी और उसके साथ ही जिला कांग्रेस समितियों को भंग करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कमेटी और जिला समितियों के पदाधिकारियों के नामों का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें