फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर कांग्रेस पार्टी आज करेंगी प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में मनीमाजरा कांग्रेस द्वारा आज रविवार शाम को पांच बजे हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस के प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लो और मनीमाजरा कांग्रेस के ब्लाॅक प्रधान संजीव गाबा ने बताया कि चंडीगढ़ की आम जनता आज भाजपा और प्रशासन की नाकामी का खामियाजा भुगत रही है। बिजली विभाग के निजीकरण के बाद बढ़ी बिजली दरें, हाउस टैक्स और कूड़ा शुल्क, पानी के रेट्स में भारी बढ़ोतरी और तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा कर जनता की जेब पर सीधा हमला किया है। इन्हीं जनविरोधी नीतियों के विरोध में मनीमाजरा कांग्रेस द्वारा एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की विशेष रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें