फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन, पहलवान योगेश्वर दत्त को हराया था

Sun, 12 Apr 2020 05:52 PM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा के साथ दिवंगत विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन हो गया है। वह सोनीपत की बरौदा विधानसभा सीट से विधायक थे। निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और सोनीपत में शोक की लहर दौड़ पड़ी । बताया जा रहा है कि वे लगभग दो महीने से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले कुछ दिन उनका इलाज रोहतक में भी चला।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण हुड्डा ने साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिग्गज पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त को हराया था। श्रीकृष्ण हुड्डा पहली बार 2009 में विधानसभा चुनाव जीते। दूसरी बार 2014 और तीसरी बार 2019 में चुनाव जीतकर हरियाणा विधानसभा पहुंचे। श्रीकृष्ण हुड्डा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी थे।

भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया शोक
विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गहरा दुख जताया। ट्वीट करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा- 'हरियाणा के सबसे वरिष्ठ विधायक, कांग्रेस विधायक दल के मजबूत स्तंभ और मेरे ताऊ जी कृष्ण हुड्डा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूू। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी मे परिवारजनों को संबल प्रदान करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें