फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप जाखड़ का वड़िंग पर हमला: अहंकारी हैं पार्टी प्रधान, वरिष्ठ नेताओं की इज्जत का नहीं ख्याल

Sun, 28 Aug 2022 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संदीप जाखड़ ने कांग्रेस के टिकट से अबोहर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। संदीप कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। सुनील जाखड़ पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद वड़िंग और संदीप में आए दिन जुबानी जंग होती रहती है।
विज्ञापन
अमरिंदर राजा वड़िंग और संदीप जाखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखपाल खैरा के बाद अब कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने पार्टी प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग पर जुबानी हमला बोल दिया है। उन्होंने वड़िंग को अहंकारी बताया और खैरा पर सार्वजनिक टिप्पणी करने पर एतराज जताया है। जाखड़ इससे पहले भी वड़िंग को कांग्रेस पार्टी से निकालने की चुनौती दे चुके हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान अहंकारी हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है जबकि पार्टी प्रधान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इज्जत चाहते हैं। जाखड़ ने लिखा है कि इज्जत कमाने से मिलती है। 

इससे पहले पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थन में विजिलेंस कार्यालय के बाहर वड़िंग ने धरना लगाया था। इस पर सुखपाल खैरा ने वड़िंग को सलाह दी थी कि एक व्यक्ति के पीछे पार्टी की ऊर्जा बर्बाद न करें। इस पर वड़िंग ने खैरा को कहा था कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए, इससे कद्र घट जाती है। इसके बाद संदीप जाखड़ के वड़िंग पर इस हमले से पंजाब कांग्रेस में सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


पार्टी से निकालने की दे चुके चुनौती
संदीप जाखड़ ने कांग्रेस के टिकट से अबोहर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। संदीप कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। सुनील जाखड़ पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद वड़िंग और संदीप में आए दिन जुबानी जंग होती रहती है। हाल ही में वड़िंग ने उन्हें पार्टी छोड़ने को कहा था। इसके बाद संदीप जाखड़ ने वड़िंग को पार्टी से निकालने की चुनौती दे डाली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें