परगट सिंह ने कहा, हाईकमान से मेरी ज्यादा नजदीकी नहीं है। न मैं वहां किसी से ज्यादा मिला हूं और न ही किसी के संपर्क में रहा हूं। मौजूदा विवाद में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भूमिका बारे में उन्होंने कहा कि सरकार, विधायक और पार्टी के बीच तालमेल बनाए रखा जाना चाहिए जो जाखड़ बखूबी निभा रहे हैं।
जाखड़ संतुलन बनाकर चल रहे हैं। वैसे, अंदरखाते वह भी सब कुछ जानते हैं। सुनील जाखड़ का यह बयान कि सीएम के सलाहकार संदीप संधू ने परगट को कोई फोन नहीं किया था, पर उन्होंने कहा, मैं झूठ नहीं बोलता और खोखली शोहरत के चक्कर में भी नहीं पड़ता। प्रधान जी, किस एंगल से यह बात कह रहे हैं, यह उन्हें ही पता होगा। लेकिन आज तक क्या कहीं सीएमओ से कोई खंडन आया? क्या संदीप संधू की तरफ से कोई खंडन आया? मैं हमेशा सही बात ही कहता हूं और आज तक मैं बयान देकर कभी पीछे नहीं हटा।
पूरा मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में है। मुझे उम्मीद है कि आपसी मनमुटाव को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। सुनील जाखड़, प्रधान, अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी।