फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सम्मेलनों से तैयार होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र, सितंबर में होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 अगस्त तक सम्मेलनों के जरिये जनता से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

-इसके बाद जारी होगा पूर्व सीएम व प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रमों का शेड्यूल


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जनता की डिमांड और मुद्दों के आधार पर घोषणा-पत्र तैयार करेगी। इसके लिए कांग्रेस नेता न केवल जनता से सीधा संवाद करेंगे, बल्कि हर वर्ग के सम्मेलनों के जरिये उनकी समस्या व मुद्दों को जाना जाएगा। उनकी राय लेने के बाद सितंबर में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
इस समय रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत पूरे प्रदेश में रथ यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान धन्यवादी दौरे कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग नेताओं की अलग-अलग समाज और वर्गों के साथ बैठकें और सम्मेलन करने के लिए ड्यूटी लगाई गई हैं। ये सम्मेलन 20 अगस्त तक होंगे। सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य समाज और वर्गों की मांगों और समस्याओं को सुनना है, ताकि उनको कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जनता तय करेगी घोषणा पत्र : अशोक अरोड़ा
पूर्व मंत्री व हरियाणा कांग्रेस के कार्यक्रम संयोजक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जनता की डिमांड के अनुरूप घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा, ताकि उनकी सभी मांगों व मुद्दों को प्रमुखता के आधार पर पूरा किया जा सके। घोषणा-पत्र तैयार करने को लेकर सभी नेता जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। सम्मेलनों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी रायशुमारी की जा रही है। सभी वर्गों के सम्मेलनों का आगामी 20 अगस्त तक शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें