फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, एमएसपी पर कानूनी गारंटी देंगे

Sat, 25 May 2024 06:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके लिए सियासी पारा पूरी तरह गरमा चुका है। 26 मई को प्रियंका गांधी फतेहगढ़ साहिब और जालंधर में पंजाबियों को संबोधित करेंगीं। राहुल गांधी दोबारा 29 मई को पंजाब आकर पटियाला और लुधियाना में रैली करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : X/Congress
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अमृतसर में कर्ज माफी और एमएसपी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जब देश के किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उन्हें आतंकवादी कहा गया। किसानों पर हमला किया। हम उन्हें माफ नहीं कर सकते।

अदाणी का कर्ज माफ हुआ, लेकिन किसानों का नहीं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि हमने मोदी को चुनकर गलती की है। वो वादा करके भी हमारा कर्ज माफ नहीं करते। हर चीज के लिए एमआरपी है, लेकिन हमारी फसल के लिए नहीं है। राहुल ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि हम सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। एमएसपी पर कानूनी गारंटी देंगे। हम एक समूह बनाएंगे, जो किसानों की वित्तीय स्थिति का अध्ययन करेगा। जब भी देश के किसानों को कर्ज माफी की आवश्यकता होगी, इंडिया गठबंधन सरकार इसे माफ करेगी। सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि हम यह कई बार करने के लिए तैयार हैं।

हम मोदी की बीमा योजना को पुनर्निर्धारित करेंगे। राहुल शनिवार को अमृतसर लोकसभा सीट से निकटवर्ती गांव मीरांकोट में जनसभा के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने सिर्फ 22 लोगों को अरबपति बनाया है... हम करोड़ों लोगों को करोड़पति बनाएंगे। मोदी कहते हैं कि भगवान ने उन्हें एक मिशन पर भेजा है। ये बात आज तक किसी महात्मा ने भी नहीं कही। क्या यह भावना उनमें नोटबंदी से पहले, गलत जीएसटी लागू करने से पहले नहीं आई थी?

भाजपा चुनाव जीती, तो संविधान खत्म कर देगी
विज्ञापन

मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का मूड ही देश का मूड बनाता है। इस बार मोदी और बीजेपी नेता संविधान पर खुलेआम हमला कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि चुनाव जीते तो संविधान खत्म कर देंगे। संविधान कोई किताब नहीं, हजारों सालों की सोच है। बाबा नानक के विचार को देखें तो उनके विचार संविधान में भी हैं। आज भाजपा के लोग कह रहे हैं कि हम श्री गुरुनानक देव जी की सोच को खत्म कर देंगे। इस बार का चुनाव दो विचारधाराओं के बीच चुनाव है। कांग्रेस आंबेडकर का संविधान बचाना चाहती है। बीजेपी आंबेडकर जी की सोच पर हमला कर रही है।
हर महिला के खाते में 8500 रुपये जमा
राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम महालक्ष्मी योजना शुरू करेंगे। चार जून को सरकार बनने के बाद यह काम शुरू होगा। 4 जुलाई से हर महिला के खाते में 8500 रुपये जमा किए जाएंगे। गरीबों और किसानों की हालत सुधारेंगे। हम भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। मनरेगा के तहत श्रमिकों को 400 रुपये मिलेंगे, आशा कार्यकर्ताओं को दोगुना पारिश्रमिक मिलेगा। हम 30 लाख रिक्त पदों को भरेंगे। शेयर बाजार में प्रवेश के बढ़िया अवसर है, लेकिन यह सुविधा गरीब युवाओं के लिए नहीं है। पहले बेरोजगार युवाओं को हमने रोजगार का अधिकार दिया था। मनरेगा के तहत हमने अधिक से अधिक रोजगार दिए हैं। राहुल ने कहा कि आपको एक साल के भीतर ही सरकारी अस्पतालों, सरकारी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में काम करने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलनी है। इस पर हमने काम शुरू कर दिया है।

अमृतसर को वैश्विक केंद्र बनाएंगे

विज्ञापन

राहुल ने कहा कि जब मैंने श्री हरमंदिर साहिब में सेवा की तो मुझे बहुत शांति मिली और इस खूबसूरत सिख धर्म के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि हम अमृतसर को वैश्विक केंद्र बनाएंगे। उन्होंने अपना संबोधन जय हिंद, जय पंजाब के साथ खत्म किया।

औजला ने मांगा विशेष पैकेज
गुरजीत सिंह औजला ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि आप चार तारीख को दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। सरकार बनी तो अमृतसर को विशेष पैकेज दिया जाए। संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस एकजुट हो आप के साथ है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब की पहचान यहां के जवानों और किसानों से है। मोदी ने पहले किसानों को खत्म किया। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में 750 किसान शहीद हो गए। शंभू बॉर्डर पर शुभकरण शहीद हुआ है। मोदी ने अग्निवीर जैसी योजना से सैन्य भर्ती खत्म कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। हमारा एमएसपी खत्म हो गया है। मोदी के पंजाब आगमन से पहले किसानों को नजरबंद किया गया। आज हर वर्ग राहुल के साथ है। पंजाब को तय करना है कि हमें कैसी सरकार चाहिए। बॉर्डर व्यापार को बंद करना या खोलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें