फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः कांग्रेस की टिकट के लिए पवन बंसल ने भी ठोका दावा, इशारों में कह दी बड़ी बात

Thu, 31 Jan 2019 09:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पवन बंसल
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 28 साल में पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को भी टिकट के लिए आवेदन करना पड़ा। वह पूरे दल बल और समर्थकों के साथ दोपहर बाद करीब चार बजे सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को अपना आवेदन पत्र सौंपा।  

विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि वह बीते 54 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और आगे भी सक्रिय रहेंगे। राज्यसभा जाने की चर्चा को खारिज करते हुए बंसल ने कहा कि उन्हें राज्यसभा में जाने की कोई दिलचस्पी नहीं हैं। वह छात्र जीवन से राजनीति कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के अलावा कांग्रेस प्रधान भी रह चुके हैं। बार एसोसिएशन के सचिव भी रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पवन बंसल
 बंसल ने कहा कि मैंने चंडीगढ़ के लोगों के लिए काम किया और उनको समझा है। यह पूछे जाने पर कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर के साथ दिल्ली में डेरा जमाया हुआ है, इस पर बंसल ने कहा कि चुनाव, चुनाव होता है। इससे पहले के चुनावों में भी यहां से टिकट के लिए कई लोगों ने प्रयास किए मगर हाईकमान ने काम देखकर टिकट दिया था। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली जाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि फेरे लगाने से टिकट नहीं मिलते। काम बोलता है। यह पूछे जाने पर कि नवजोत कौर कहती हैं कि काम नहीं हुआ इस पर बंसल ने कहा कि मैं इससे सहमत नहीं हूं। हां, यदि वह कहती हैं कि पिछले साढ़े चार वर्षों में चंडीगढ़ के लिए कोई काम नहीं हु़आ तो वह इस बात से जरूर सहमत हैं। 

बता दें कि बंसल के समर्थक तो तीन बजे ही कांग्रेस भवन पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान बंसल के समर्थन में खूब नारे लगे। इस मौके पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सीटीसीसी के सदस्य, पूर्व मेयर, पूर्व व वर्तमान पार्षद तीनों जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, सेवा दल, सभी पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें