फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर ने राज्यपाल से की मुलाकात: इन चार मुद्दों पर की चर्चा, पंजाब में कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

Sat, 06 Dec 2025 09:19 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा आज पंजाब का बिजनेसमैन आज बदमाशों से परेशान हैं। 
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू, कांग्रेस नेत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवजोत कौर ने अपने मुद्दे बताए। उन्होंने कहा कि मैंने चार गंभीर मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मेरा पहला मुद्दा शिवालिक रेंज में तथाकथित वीवीआईपी लोगों ने सरकारी और वन भूमि पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा मुझे पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इसे वैध करने जा रहे हैं, जो वह कर नहीं सकते। यह जमीन सरकार और वन विभाग की है और इसे किसी भी कीमत पर वैध नहीं किया जा सकता। 

दूसरा मुद्दा कानून-व्यवस्था का था, जो पंजाब में पूरी तरह चरमरा चुकी है। कांगेस नेत्री ने कहा पंजाब में बिजनेस मैन कह रहे हैं हम पंजाब को छोड़कर जा रहे हैं। हमारे बच्चों को गोलियां मारी जा रही हैं। 
विज्ञापन


तीसरा मुद्दा पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ा था, जहां अभी भी कई अनियमितताएं चल रही हैं।  चौथा मुद्दा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को गुरु तेग बहादुर के नाम से नामकरण किया जाएगा जिससे गुरु तेग बहादुर की शहीदी का लोगों को पता चलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें