फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM केजरीवाल की तारीफ में जगमीत बराड़ ने किया ट्वीट

Thu, 18 Feb 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता जगमीत बराड़ ने एक बार फिर अपने ट्वीट से पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। इस बार उन्होंने केजरीवाल के लिए ट्वीट किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने हाईकमान से मांग की है कि उन्हें पार्टी से निकाला जाए। जगमीत ने पिछले दिनों अपने रिश्तेदार के विवाह समागम में केजरीवाल से मुलाकात की थी। इसकी फोटो भी उन्होंने ट्विटर पर डाली। उससे पहले माघी कांफ्रेंस में भी जगमीत आप की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब जगमीत ने ट्विट किया है कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि केजरीवाल और जगमीत बराड़ सबसे बड़े गप्पी हैं। जल्द सच सामने आ जाएगा। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। इसे लेकर पांच के जिला प्रधानों सुखजिंदर रंधावा, नवतेज चीमा, बलबीर सिद्धू, शाम सुंदर अरोड़ा, हरदयाल कंबोज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि बराड़ लगातार प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बोल कर यह धमकी दे रहे हैं कि वह आप ज्वाइन कर सकते हैं। दरअसल वह राज्यसभा जाने केलिए पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। वह लगातार पार्टी का अनुशासन भंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर केजरीवाल की तारीफ कर वह लगातार पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि बराड़ ने आठ में से सात चुनाव हारे हैं। लगातार हार और निजी तौर पर कोई उपलब्धि न मिलने से वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और आप की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी पूर्व सीएम दरबारा सिंह और बेअंत सिंह के साथ सहयोग नहीं किया। हाईकमान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने हाईकमान से मांग की है कि बराड़ केमामले में सख्त एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें