फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: मंत्री संदीप सिंह के सदन में पहुंचने पर हंगामा, कांग्रेस ने किया वाकआउट

Sat, 18 Mar 2023 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्री के विधानसभा में पहुंचने की खबर लगते ही महिला कोच विधानसभा के बाहर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। महिला कोच का कहना था कि मंत्री को सदन में बिठाकर सरकार ने सदन का अपमान किया है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के बजट सत्र में पहुंचते ही हंगामा खड़ हो गया। प्रश्नकाल समाप्त होते ही कांग्रेस ने मंत्री को घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी। कांग्रेस ने पूछा कि मंत्री को सरकार और पुलिस से क्लीनचिट मिल गई है क्या... जो वे यहां बैठे हैं। इस मामले में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने मंत्री को सम्मानित सदस्य बताते हुए कहा कि आरोप लगते रहते हैं, अभी साबित नहीं हुए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कई बार मामले अदालतों में जाकर भी वापस हो जाते हैं।

विज्ञापन


उधर मंत्री के विधानसभा में पहुंचने की खबर लगते ही महिला कोच विधानसभा के बाहर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। महिला कोच का कहना था कि मंत्री को सदन में बिठाकर सरकार ने सदन का अपमान किया है।

मंत्री को लेकर सदन में बहस शुरू ही हुई थी कि पूर्व स्पीकर रघुबीर सिंह कादिया न ने मंत्री से स्पष्टीकरण देने को कहा। इस बात पर हंगमा हुआ तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा कि मंत्री स्पष्टीकरण भले ही न दें, कम से कम अपना स्टेटमेंट तो दें। कांग्रेस इस मुददे पर अड़ी रही लेकिन स्पीकर ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद कांग्रेसियों ने सदन से वाकआउट किया। हालांकि बाद में कांग्रेसियों द्वारा उठाए गए मामले को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन के बाहर बातचीत में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला कोच ने आरोप लगाया है। इस मामले में केस भी दर्ज है और चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। कांग्रेस बार-बार इस मामले में सरकार से पूछ चुकी है कि सरकार इस पर अपना स्टैंड साफ करे। क्या मंत्री को क्लीनचिट मिल गई है लेकिन सरकार इस मामले में जवाब देने से बच रही है। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, एक महिला न्याय के लिए धक्के खा रही है। इतने गंभीर आरोपों के बीच में मंत्री का सदन में आना यह सदन का अपमान है।

विधानसभा के बाहर महिला कोच का हंगामा
मंत्री संदीप सिंह का मामला विधानसभा में उठने के बाद शिकायतकर्ता महिला कोच विधानसभा के बाहर पहुंची और हंगामा किया। महिला ने विधानसभा में अंदर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मीडिया से बातचीत में महिला ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार मंत्री को बचा रही है। 80 दिन होने के बाद भी एसआईटी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उनका विश्वास कानून से उठता जा रहा है। 

महिला ने आरोप लगाया कि सरकार ने न तो मंत्री का इस्तीफा लिया और न ही कोई कार्रवाई की। अब सदन में साथ में बैठाकर केस को और कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के पास चालान पेश करने के लिए 90 दिन का समय होता है, चालान पेश होने के बाद ही वह आगामी रणनीति बताएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें