फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस से धक्का मुक्की

Fri, 21 Oct 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर अरुण सूद के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़ मेयर के खिलाफ कांग्रेसी पार्षद सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जमकर विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। समारोह पर 5 लाख खर्च करने और वार्ड पार्षद का निमंत्रण कार्ड में नाम न होने पर कांग्रेस पार्षदों ने मेयर के खिलाफ सेक्टर-39 में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में पार्षद विरोध करते हए सेक्टर-39 वाटर वर्क्स समारोह स्थल तक जाना चाहते थे लेकिन उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।

इस दौरान 10 मिनट के लिए सड़क पर जाम भी लगा। कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत और पूनम सेक्टर-39 वाटर वर्क्स के गेट तक भी पहुंच गए थे लेकिन पुलिस उन्हें वापस लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें