फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से पहले कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक

Mon, 12 May 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। मतगणना से ठीक दो दिन पहले 14 मई को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बुलाई है।
विज्ञापन


इस बैठक में जिलों और ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी रणनीति बनाएगी। साथ ही संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस को किस तरह से मजबूत किया जाए, इस बैठक में यह तय किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के रिव्यू की रिपोर्ट कमेटी के पास आ चुकी है।

इस रिपोर्ट को देखने के बाद क्या निर्णय लिया जाना है, यह 16 मई के बाद तय किया जाएगा। बहरहाल कांग्रेस का आला नेतृत्व इस बार पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेगा। पार्टी में इस बार डिफाल्टरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 14 मई की बैठक में सभी चीजों की समीक्षा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए तंवर क्या खास करेंगे यह उनकी रणनीति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें