फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी 3 की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की और जिला अध्यक्ष बंटी नारंग उपस्थित रहे। एचएस लक्की ने पदों की जिम्मेदारी देने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सदस्यों की राय जानी। कमियों को दूर करने पर चर्चा हुई। बैठक में सोशल मीडिया को मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी के विचारधारा के साथ जोड़ने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

सभी समुदायों में आपसी तालमेल बैठाने, भाजपा की पिछले नौ वर्षों की नाकामियों को उजागर करने पर भी चर्चा हुई। लक्की ने कहा कि भाजपा ने देश में जिस तरह नफरत का माहौल बनाया है और झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है उससे देश को बचाने के लिए राहुल गांधी मोहब्बत का पैगाम लेकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं, युवाओं, गरीबों की आवाज बन चुके हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस पूरी योजना के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। बंटी नारंग ने कहा के चंडीगढ़ कांग्रेस का मजबूत संगठन, वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं की परामर्श, जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं में भारी जोश है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें