फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की, सरकारी कर्मचारी को भी सौंप दी जिम्मेदारी

Fri, 11 Jan 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुमति के बाद पंजाब में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की दी गई है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को सूची जारी की। कुल 28 जिलाध्यक्षों के बीच तीन महिलाओं को जिला अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। बलबीर रानी सोढी को कपूरथला, रूपी कौर को बरनाला और जतिंदर कौर सोनिया को अमृतसर अर्बन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


खास बात यह भी है कि कांग्रेस ने एक सरकारी कर्मचारी को भी जिलाध्यक्ष बना दिया है। गुरदासपुर में गुलजार मसीह एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि जब यह सूची बनी, तब गुलजार नौकरी पर नहीं थे। जल्द ही इसमें सुधार कर लिया जाएगा। 

इन्हें बनाया जिलाध्यक्ष 
भगवंत पाल सिंह सच्चर (अमृतसर ग्रामीण), गुलजार मसीह (गुरदासपुर), संजीव बैंस (पठानकोट), कुलदीप कुमार नंदा (होशियारपुर), प्रेम चंद भीमा (नवांशहर), केके मल्होत्रा (पटियाला अर्बन), गुरदीप सिंह उन्तसर (पटियाला ग्रामीण), बलबीर रानी सोढी (कपूरथला), करनजीत सिंह गालिब (लुधियाना रूरल), अश्वनी शर्मा (लुधियाना अर्बन), दीपिंदर सिंह ढिल्लों (मोहाली), सुखदीप सिंह (खन्ना), रूपी कौर (बरनाला), राजिंदर सिंह राजा (संगरूर), डा. मनोज मंजू बाला बंसल (मानसा), अरुण वधावन (बठिंडा अर्बन), खुशबाज सिंह जटाना (बठिंडा रूरल), अजयपाल सिंह संधू (फरीदकोट), मनजीत सिंह घसीटपुरा (तरनतारन), हरचरण सिंह बराड़ सोथा (मुक्तसर), महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला (मोगा), रंजम कुमार कुमड़ा (फाजिल्का), बरिंदर सिंह ढिल्लों (रोपड़), गुरचरण सिंह नाहर (फिरोजपुर), बलदेव सिंह देव (जालंधर अर्बन), सुखविंदर सिंह लाली (जालंधर रूरल) और सुभाष सूद (फतेहगढ़ साहिब)।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें