फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और आप उम्मीदवार ने परिवार के साथ बिताया संडे

Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
नरिंदर वैद्य, सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Punjab Election - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जालंधर नार्थ से कांग्रेस उम्मीदवार जूनियर अवतार हेनरी उर्फ बावा हेनरी ने रविवार पूरा दिन अपने परिवार के साथ ही बिताया। 
विज्ञापन


सुबह हेनरी ने जहां गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, वहीं गीता मंदिर में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आम आदमी पार्टी सेंट्रल हलके से उम्मीदवार डॉ. संजीव शर्मा ने रविवार को कुछ समय क्लीनिक पर बिताया। 

हालांकि उन्होंने मरीजों की जांच नही की। उन्होंने सुबह मंदिर में माथा टेका और पारिवारिक सदस्यों के साथ ही समय बिताया।
Trending Videos
विज्ञापन

खत्म हुआ मतदान, उम्मीदवारों ने किया आराम

Punjab Polls 2017 - फोटो : अमर उजाला
जालंधर वेस्ट से भाजपा उम्मीदवार महिंदर भगत ने रविवार का समय पोती के साथ बिताया। हालांकि उनके घर मिलने वालों की भीड़ भी लगी रहीं, मगर उन्होंने अपनी पोती मनक्षवी के साथ खेलने का समय सबसे पहले निकाला। 

जालंधर वेस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू रविवार सुबह देरी से उठे और सत्संग घर जाकर माथा टेका। लगातार दिन-रात चले प्रचार की थकान उतारने के लिए रिंकू ने कुछ समय अपने डॉग जैक के साथ बिताया। 

जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस वालिया ने अपने जुड़वा बेटे लव और कुश के साथ समय बिताया। इसके बाद शाम को गुरु घर जाकर माथा टेका। जालंधर सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार मनोरंजन कालिया और कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर बेरी ने भी लगातार प्रचार के बाद रविवार को राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें