फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब सहायकों की हड़ताल खत्म, मिला बड़ा तोहफा

Sat, 30 May 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर मार्च माह से धरना दे रहे हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लैब सहायकों का आमरण अनशन शनिवार शाम समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर 12 दिन से जारी अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी 30 अनशनकारियों को जूस पिलाया। साथ ही आश्वासन दिया कि किसी भी लैब सहायक को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा।

इसमें बाद लैब सहायकों की मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा में 2622 कंप्यूटर लैब सहायकों ने अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में संघ के सदस्यों द्वारा रखी गई बातों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी जून माह के दूसरे सप्ताह तक इनका 20 महीने का बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा। लैब सहायकों को भरोसा दिलाया गया है कि नई भर्ती में मौजूदा लैब सहायकों को विशेष तरजीह दी जाएगी।

इस मौके पर लैब सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र पाल प्योंत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों पर विचार किया गया।

साथ ही उनके 20 महीने के रुके हुए वेतन को जारी करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि राज्यभर के 2622 कंप्यूटर लैब सहायकों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें