फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा की जटिलताओं को पहचानना होगा : वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू वीसी प्रो. राज कुमार ने नेशनल फेडरेशन ऑफ एजुकेशन (राष्ट्रीय शिक्षा महासंघ) वाराणसी महानगर इकाई उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित ऑनलाइन टीचिंग प्रोग्राम की चुनौतियां और दुविधा पर राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षण और सीखने की जटिलताओं और दैनिक चुनौतियों को उजागर किया, जिन्हें शिक्षकों को अपने काम के दौरान पहचानना और सुलझाना होगा।
विज्ञापन

प्रो. राज कुमार ने कहा कि यद्यपि आज हम दूरसंचार के पांच पीढ़ी में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कुछ दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी के मुद्दे हैं। एक छात्र के रूप में एक शिक्षक से जुड़ने की आवश्यकता है। वस्तुत: हमें एक समुदाय के रूप में युवाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। भारत में वेद शिक्षक को गुरु मानते हैं और आमने सामने के महत्व को कम नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया प्रभावित है, लेकिन इस समय का सभी को सदुपयोग करना चाहिए। ऑनलाइन शिक्षा के जरिए एक नई जानकारी हमें हासिल करनी चाहिए, इसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। ऑनलाइन शिक्षा कहीं भी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा तमाम नई जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। बस केवल इसर सिस्टम को समझने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को सीखें, समझें और आगे बढ़ने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें