हेल्दी वे इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अमित कक्कड़ ने पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह, डीएसपी रोशनलाल, इंस्पेक्टर दीवान सिंह इमिग्रेशन कंपनी के मालिक करण अरोड़ा समेत छह के खिलाफ पीसीए में शिकायत दी है।
इसमें अमित कक्कड़ ने आरोप लगाया है पुलिस अफसरों उसके पिता से दर्ज धोखाधड़ी मामले में सहायता करने के नाम पर पर चार करोड़ रुपये लिए थे। पीसीए ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए अमित कक्कड़ को सबूत पेश करने के लिए कहा है। पीसीए में मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।
सेक्टर-42 हेल्दी वे इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अमित कक्कड़ समेत अन्य परिजनों पर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के 11 मामले दर्ज किए थे।
जांच में सामने आया था कि कंपनी ने बच्चों से करोड़ों रुपये ठगे थे। अमित कक्कड़ ने आरोप लगाया था उक्त लोगों से मिलकर उनसे साढ़े चार करोड़ लिए थे। अमित कक्कड़ ने मामले की शिकायत आईजी को भी दी थी।
लगाया धमकी देने का आरोप
हेल्दी वे इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अमित कक्कड़ ने आईजी आरपी उपाध्याय को दी शिकायत में कहा इमिग्रेशन कंपनी के मालिक करण अरोड़ा ने जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाए कि करण अरोड़ा ने पिछले साल डीएसपी रोशनलाल के मोबाइल फोन से उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि करण और डीएसपी ने दवाब देकर उससे समझौता करवाया था। उन्होंने मांग की है कि डीएसपी रोशनलाल और करण अरोड़ा के संबंधों की जांच पंजाब के डीएसपी से करवाई जाए।