फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई की पार्किंग में ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत, जांच का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की पार्किंग में तय मानक से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत कर मामले में जांच का आग्रह किया है। वहीं, पीजीआई प्रशासन का कहना है कि शिकायत को संज्ञान में लेकर हकीकत का पता लगाया जाएगा, उसके बाद कार्रवाई तय होगी। हिमाचल प्रदेश के विकास ने 22 अगस्त को इसकी शिकायत इस्टेट ब्रांच के सुपरिटेंडेंट से की है। उन्होंने बताया कि एडवांस कार्डियक सेंटर में कार पार्किंग करने के लिए 30 रुपये लिए गए जबकि इससे पहले वह जब भी वहां कार पार्क करते थे तो 10 रुपये शुल्क लिया जाता था। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले 8 घंटे के लिए 10 रुपये लिए जाते थे अब 3 से 4 घंटे के लिए 30 रुपये लिए जा रहे हैं। इस संबंध में अन्य कई मरीजों व परिजनों ने भी शिकायत की है। उनका कहना है कि सबूत के तौर पर दी जाने वाली पर्ची को पार्किंग वाले कर्मचारी फाड़ देते हैं जिससे साक्ष्य के अभाव में शिकायत नहीं कर पाते। इतना ही नहीं ज्यादा पैसे वसूलने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को गलत समय डाल कर भी पर्ची दी जा रही है। कोट- शिकायत का संज्ञान लेते हुए लाइसेंस डीड और टेंडर के दस्तावेज के नियम व शर्तों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें