फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः सिंगर परमीश वर्मा और सुनंदा के खिलाफ थाने में शिकायत, गुरदास मान का शो रद्द

Mon, 14 Oct 2019 01:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
parmish verma
विज्ञापन
म्यूजिकल नाइट में शराब और गन कल्चर को प्रमोट करने के गीत गाने पर सिंगर परमीश वर्मा और सुनंदा के खिलाफ जीरकपुर थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत कर्नाटक मूल के प्रोफेसर पंडित राव धनेरवर ने दी है।
विज्ञापन


इधर, रविवार को होने वाला गुरदास मान का शो भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। इससे फैंस नाराज हैं। हालांकि आयोजकों ने भरोसा दिया है कि दर्शकों के टिकट के पैसे लौटा दिए जाएंगे। रविवार की शाम मशहूर सिंगर गुरदास मान के अलावा गुरनाम भुल्लर, जैल्ली जोहल व अन्य कई कलाकार व लाइव बैंड प्रस्तुति देने पहुंचने वाले थे।

प्रबंधक नवल ने बताया कि 12 अक्तूबर को जीरकपुर-अंबाला सड़क पर ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में आयोजित सुनंदा शर्मा और परमीश वर्मा का शो समाप्त होने के बाद कुछ शरारती तत्वों ने उनके टिकट घर में आकर धमकी दी थी कि यदि 13 अक्तूबर को गुरदास मान का शो हुआ तो वे माहौल खराब कर देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद गुरदास मान की सिक्योरिटी को देखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। गुरदास मान के एंकर परमिंदर ने फोन पर बताया कि रविवार की सुबह आयोजकों ने शो रद्द होने की जानकारी दी थी। हालांकि हमने भरोसा दिलाया कि मोहाली पुलिस पूरी सुरक्षा देगी लेकिन बात बनी नहीं।
विज्ञापन

शनिवार रात हुआ था परमीश वर्मा का शो

शनिवार रात को परमीश वर्मा व सुनंदा शर्मा ने अपने गीतों से यहां लोगों का दिल जीता था। सुनंदा शर्मा ने ‘बुलेट ता रखिया पटाके पौण नूं’ जबकि परमीश वर्मा ने ‘चार पेग’ गीत गया। इन्हीं गीतों की शिकायत प्रोफेसर पंडित राव धनेरवर ने की है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

परेशान न हों फैंस, टिकट के पैसे वापस देंगे: सोनू सेठी
शो के स्पांसर समाजसेवी सोनू सेठी ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि जिन दर्शकों ने टिकट और वीआईपी पास के लिए पैसे खर्च किए हैं, वे अपने पैसे सेठी ढाबा जीरकपुर और डेराबस्सी में ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें