फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिकायतकर्ताओं को हिंदी में एसएमएम से मिलेगी एफआईआर स्टेटस की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने एक नई सुविधा भी शुरू की है, जिसमें शिकायतकर्ताओं को हिंदी में एसएमएस के माध्यम से प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) स्टेटस अपडेट भेजे जाते हैं। संदेशों में एफआईआर डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भी शामिल है। इससे शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने में जाकर जानकारी लेने की जरूरत नहीं होगी।।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आज यहां हुई स्टेट अपेक्स कमेटी फॉर द क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) की बैठक में दी गई। कौशल ने कहा कि हरियाणा के कुल 277 पुलिस स्टेशनों में बैंडविड्थ को अपग्रेड किया गया है, जो हरियाणा पुलिस की लगातार कनेक्टिविटी में सुधार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने अधिकारियों से स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क कनेक्टिविटी के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। इससे राज्य भर में साइबर अपराध रोकथाम और सहायता योजना सहित नव स्थापित 47 पुलिस स्टेशनों को 10 एमबीपीएस बैंडविड्थ मिलेगी। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और पुलिस, एनआईसी व हारट्रोन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें