फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना से गाद निकालने के लिए कंपनी फाइनल, अगले हफ्ते काम शुरु

Thu, 25 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक - फोटो : file photo
विज्ञापन
सुखना से गाद निकालने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने बुधवार को रमेश कुमार की कंपनी को करीब 18 लाख रुपये में टेंडर अलॉट किया है। अधिकारियों का कहना है कि गाद निकालने के लिए कंपनी द्वारा जेसीबी, ट्रक, कर्मचारी व अन्य मशीनरी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट गाद निकालने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा। सुखना का गिरता जलस्तर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। प्रशासन के पास मात्र 40 से 45 दिन का समय बचा है। इसके बाद मानसून दस्तक दे सकता है। प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को बारिश से पहले सुखना में से गाद निकालनी होगी। सुखना के बिगड़ते हालात को लेकर हाईकोर्ट चंडीगढ़ प्रशासन को कई बार फटकार लगा चुका है।  

सुखना के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सचिव पद के अधिकारियों को नियुक्त कर कमेटी बनाने के निर्देश जारी किए है। वीरवार को हाईकोर्ट में प्रशासन की ओर से सुखना के संरक्षण को लेकर गठित की जाने वाली कमेटी के लिए नाम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें