फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शेयर में निवेश के नाम पर कंपनी की निदेशक से 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक कंपनी की निदेशक से 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में आईपीसी की धारा 409, 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह रायपुर खुर्द में रहती हैं और एक कंपनी में निदेशक के पद पर तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे में रखकर एक महिला और उसके बेटे युगम भारद्वाज ने उनसे लगभग 40 लाख रुपये ठग लिए। बताया कि वह आरोपियों को पिछले 20 वर्षों से जानती थीं और उन पर भरोसा करती थीं। आरोपियों ने जीरकपुर स्थित एफएस कंपनी के शेयर में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और उनसे 40 लाख रुपये ले लिए लेकिन निवेश के बाद न तो कोई मुनाफा दिया और न ही उनकी राशि लाैटाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और कंपनी के रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है ताकि ठगी की वास्तविकता का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें