डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएलएसए) बीते दिनों सेक्टर-32 पीजी में लगी आग से हुई तीन छात्राओं के मौत के मामले में उनके परिवार को 3.80 लाख रुपये अंतरिम मुआवजा प्रदान किया है। आग से हिसार की मुस्कान, फरीदकोट की पाक्षी और कपूरथला की रिया की मौत हो गई थी। तीनों पीड़िताओं को यह अंतरिम मुआवजा है।
अंतिम मुआवजा में इस राशि को एडजस्ट किया जाएगा। बुधवार को कुल 7 पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया गया। सात में से चार को फाइनल मुआवजा और तीन को अंतरिम राहत के लिए मुआवजा प्रदान किया गया है। डीएलएसए के सीजेएम सेक्रेटरी अशोक कुमार मान ने बताया कि उन्होंने अखबारों के माध्यम से जानकारी लेकर मामले से संबधित पुलिस थाने के सभी एसएचओ से एफआईआर की कॉपी मंगवाई। जांच अधिकारी के बयान दर्ज किए गए।
उसके बाद मृतकों के परिवार से संपर्क कर उन्हें आने के लिए कहा गया। इसके बाद परिवार सभी के परिवारों को मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में 15-20 दिन का समय लगा। 25 फरवरी जांच अधिकारी (आईओ) से जानकारी मांगी गई। 28 को सभी आईओ आए और दो मार्च को सभी परिवार आए। बुधवार को सुनवाई के बाद सभी को मुआवजा दिया गया।