फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज में सफाई के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों के मुआवजा जारी

Thu, 04 Aug 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर 17 के व्यापारियों के साथ मीटिंग करते हुए मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीवरेज की सफाई के दौरान गैस चढ़ने से मारे गए लोगों को चंडीगढ़ प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बड़ी राहत दी है। दरअसल, प्रशासन ने परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ ही प्रशासन ने नगर निगम के तीन मृतक सीवरेज कर्मियों के परिजनों के लिए 8-8 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी जारी कर दी।
विज्ञापन


मेयर अरुण सूद ने चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। मेयर ने बताया कि मेनहोल सीवरेज की सफाई के दौरान नगर निगम के तीन सीवरेज कर्मियों की मौत हो गई थी। उनके परिजनों को प्रशासन ने 2 लाख रुपये घटना के तुरंत बाद जारी कर दिए गए थे। बाकी बचे 8-8 लाख रुपये की  मुआवजा राशि अब जारी कर दी है।

मेयर ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों सेक्टर-40 में सीवरेज कर्मियों की एक बैठक के दौरान उन्हें बाकी की मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने बताया कि सीवरेज कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आने वाले दिनों में उनको सही रूप से मास्क, सिलेंडर व अन्य एक्यूपमेंट मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें