फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक में पहुंचीं 145 कंपनियां, 461 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के कारण भले ही दुनियाभर में लोगों की नौकरियां गई हों। वहीं पैक में इस साल 145 कंपनियों ने आकर 461 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए ऑफर दिया। इसे लेकर पैक गदगद है। सर्वाधिक पैकेज 42 लाख रुपये का माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने दिया जो पिछले साल से काफी अधिक है। वहीं औसत पैकेज 10.2 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा।
विज्ञापन

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पैक) के निदेशक प्रो. धीरज सांघी ने शनिवार को प्रेसवार्ता करके प्लेसमेंट का पूरा डाटा सामने रखा। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार 28.05 फीसदी अधिक रोजगार के अवसर मिले। छात्राओं के प्लेसमेंट भी बड़े स्तर पर हुए हैं। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स विंग में छात्राओं ने नौकरियां चुनी हैं। पैक लगातार आगे बढ़ रहा है। निरफ रैंकिंग जो पिछले साल 78 थी, वह इस साल 68 पर आ गई है। इसके लिए सभी का सहयोग रहा। कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्सेज के विद्यार्थियों का पैकेज काफी अधिक रहा है। मीडिया सेल के हेड डॉ. जेडी शर्मा ने भी संस्थान के आंकड़ों को सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें