फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कम्युनिटी सेंटर होंगे रेनोवेट, बाजारों को मिलेगा एलईडी टच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के विकास को नई गति देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में रिकॉर्ड 67 विकास एजेंडों को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं पर करीब 14 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एफएंडसीसी में स्वीकृत प्रस्तावों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं को अपग्रेड करने पर खास ध्यान दिया गया है। इसके तहत सुंदर नगर (मौलीजागरां), सेक्टर-49, सेक्टर-41, सेक्टर-43 और सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटरों के रेनोवेशन को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सेक्टर-7, 22 और 37-38 के बाजारों को आधुनिक बनाने के लिए डेकोरेटिव और एलईडी लाइटिंग से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। सेक्टर-27 और 28 में ऑक्टागोनल पोल लगाने और पुराने लाइट सिस्टम को बदलने की मंजूरी दी गई है, जिससे रोशनी की गुणवत्ता बेहतर होगी। सड़क और स्ट्रीट इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। अटावा, हल्लोमाजरा और मौलीजागरां समेत विभिन्न सेक्टरों व गांवों में पेवर ब्लॉक, फुटपाथ, आंतरिक सड़कों, पार्किंग एरिया और बर्म को मजबूत करने के कार्य किए जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ आम लोगों को राहत मिलेगी।
बैठक में जनस्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और नवीनीकरण, ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था सुधारने, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने और वाटर वर्क्स की मरम्मत जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के अलावा समिति सदस्य हरजीत सिंह, जसबीर सिंह बंटी, कंवरजीत सिंह और योगेश ढींगरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्कों और ग्रीन बेल्ट्स का होगा सौंदर्यीकरण
हरित पहल के तहत पार्कों और ग्रीन बेल्ट्स के सौंदर्यीकरण, फव्वारों की मरम्मत, खुले स्थानों के विकास और बच्चों के लिए खेल उपकरण व बेंच लगाने के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वेंडिंग जोन विकसित करने, फुटब्रिज के पुनर्निर्माण, फेंसिंग और आवश्यक मशीनरी की खरीद से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी दी गई। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें