फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐप से जानें फाइलों का स्टेटस, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा

Thu, 01 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर निगम में जल्द ही फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार हो चुका है। इस सिस्टम के तहत ऑनलाइन ऐप के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि कौन सी फाइल किस अधिकारी के पास है और किस स्टेटस में पड़ी है। नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि एक माह के भीतर फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में फाइलों के स्टेटस की कोई जानकारी लोगों को नहीं मिल पाती है। नया सिस्टम लागू होने से अब पार्षद और लोग घर बैठे ही देख पाएंगे कि प्रस्ताव एवं फाइल का क्या स्टेटस है। जबकि इस समय पार्षदों और लोगों का अधिकतर समय यह ही पता करने में चला जाता है कि फाइल कहां पर है।

वार्ड नंबर-1 के पार्षद महेश इंद्र सिद्धू का कहना है कि  इस समय फाइल का पता करने के लिए अधिकारियों के पास धक्के खाने पड़ते हैं। उनका कहना है कि फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की मांग पार्षद पिछले दो माह से कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस सिस्टम के लागू होने से पारदर्शिता भी आएगी। नगर निगम अपनी वेबसाइट भी नए सिरे से बना रहा है। एक माह में नगर निगम की नई वेबसाइट भी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें