फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के भारत दौरे का विरोध करेंगे वामपंथी

Thu, 08 Jan 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को आमंत्रित किए जाने के खिलाफ वामपंथी सड़क पर उतरेंगे। वामपंथी पार्टियों की ओर से 24 जनवरी को विरोध दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन सभी जिलों में कार्यकर्ता साम्राज्यवाद के पुतले फूंकेंगे। पार्टियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रपति ओबामा को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित करना हमारी साम्राज्यवाद विरोधी परंपरा पर कुठाराघात है।

माकपा के इंद्रजीत सिंह, एसयूसीआई के सत्यवान, भाकपा के दरयाव सिंह कश्यप और भाकपा (माले) के प्रेम सिंह गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों पर हमला, बीमा क्षेत्र में 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की छूट, पेटेंट कानूनों को बदल कर दवाइयों के दाम बढ़ाने, अगले 10 वर्ष तक सैन्य गठजोड़ का नवीकरण आदि ऐसे जनविरोधी कदम हैं जो देशी-विदेशी कॉर्पोरेट के पक्ष में उठाकर ओबामा को रिझाने के लिए उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें