फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Tue, 26 Nov 2013 06:42 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले लिबरेशन) ने कॉलोनी नंबर पांच से झुग्गियां हटाने का विरोध किया है।
विज्ञापन


पार्टी की डिस्ट्रिक कमेटी के सचिव कमजीत सिंह, सदस्य सतीश कुमार, अनिल कुमार व एसडी सहोता ने कहा कि प्रशासन ने सर्दी के मौसम में झुग्गियां हटाकर लोगों को बेघर कर दिया।
विज्ञापन


इस बारे में सुप्रीम कोर्ट का भी एक आर्डर है कि सर्दियों के मौसम में झुग्गियां न हटाई जाएं। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आवमानना की है।

एसडी सहोता के मुताबिक, चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने कालोनी के वोट तो हासिल किए, लेकिन जब उन्हें उजाड़ा जा रहा था तो उन्होंने मुंह फेर लिया।

उन्होंने चेतावनी दी यदि अब झुग्गियां उजाड़ी गईं तो वे इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पार्टी सड़कों पर उतरेगी और प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें